सीआरपीएफ जवान की मौत का मामला सामने आया है। जवान केरल का रहने वाला था। हाल ही में एक जनवरी को ढांगरी में आतंकी हमले के बाद 18 कंपनियों की राजोरी में अतिरिक्त तैनाती की गई थी। इसी काफिले संग जवान यहां पहुंचा था।
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशहरा में एक सीआरपीएफ जवान की मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि नौशहरा में सीआरपीएफ के कैंप एक जवान गोली से घायल पाया गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान नौशेरा इलाके में टेन ब्रिज कैंप में वर्तमान में संतरी के तौर पर तैनात था। उसने लगभग 2.45 बजे अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान केरल का रहने वाला था। हाल ही में एक जनवरी को ढांगरी में आतंकी हमले के बाद 18 कंपनियों की राजोरी में अतिरिक्त तैनाती की गई थी। इसी काफिले संग जवान यहां पहुंचा था।