संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए जम्मू रेलवे मंडल ने शुक्रवार को तीन अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया है। इसमें एक जम्मू तो दो उधमपुर से चलाई गई हैं।
जम्मू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को सुविधा प्रदान करने के लिए शुक्रवार को तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें उधमपुर से नई दिल्ली स्पेशल (02460) यह साप्ताहिक ट्रेन है, जो शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे उधमपुर से नई-दिल्ली के लिए रवाना हुई।
दूसरी जम्मू तवी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04620) शाम 07:10 बजे जम्मू तवी स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। तीसरी उधमपुर से दिल्ली कैंट स्पेशल ट्रेन रात 11:05 बजे उधमपुर से दिल्ली कैंट के लिए रवाना हुई।
-
जम्मू-गुवाहाटी के बीच चली विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गुवाहाटी और जम्मू के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन आज रात 11:55 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।