जम्मू। जम्मू पुलिस का अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए शहर का दौरा किया। इसमें डीआईजी शिव कुमार शर्मा, एसपी सिटी, एसडीपीओ सिटी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुराने शहर के इलाकों रघुनाथ बाजार, पक्का डंगा, मुबारक मंडी, लखदाता बाजार आदि के दौरा किया गया। दुकानदारों से बातचीत कर एडवाइजरी के बारे में समझाया और किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर सूचित करने को कहा गया। संवाद