फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर बड़ी सौगात, नहीं ढोना पड़ेगा लगेज

Mon, 29 Oct 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साल के अंत तक दूसरे एस्केलेटर की सुविधा मिल जाएगी। प्लेटफार्म नंबर दो पर इसे लगाया जा रहा है। इसके जरिये यात्री सीधे फुटओवर ब्रिज पर पहुंच सकेंगे, जहां से होते हुए वह बिना परेशानी के मुख्य द्वार से बाहर निकल सकेंगे। इसे 30 नवंबर तक पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर दो से एक पर जाने के लिए यात्रियों अब सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। प्लेटफार्म नंबर दो से एक पर जाने के लिए एस्केलेटर नहीं होने के कारण बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था।

एस्केलेटर कार्य की निगरानी कर रही इलेक्ट्रिकल विभाग मुरादाबाद के मान सिंह मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 15 दिनों के लिए टेस्टिंग पर रखा जाएगा। टेस्टिंग में सुरक्षा और अन्य मापदंड को देखने के बाद एस्केलेटर यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें