चार दशक पुराना जम्मू रेलवे स्टेशन को विस्तारीकरण का इंतजार है। इस रेलवे स्टेशन में महज तीन प्लेटफार्म हैं। रोजाना पच्चीस हजार से अधिक मुसाफिर यहां से आवाजाही करते हैं। यहां से रोज करीब 30 रेलगाडि़यों की आवाजाही होती है।
गर्मी और धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों की तादाद और बढ़ जाती है। कटड़ा रेलवे ट्रैक चालू होने के साथ ही यहां ट्रेनों की संख्या में इजाफा लाजिमी है। हालांकि, विस्तारीकरण के बाद यहां दो प्लेटफार्म और बनाए जा सकते हैं।
डीटीएम आरएन मीणा का मानना है कि जम्मू रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में दो और प्लेटफार्म बनाए जाने का प्रावधान है। इनके बनने पर यहां ट्रेनों का परिचालन और सुचारु रूप से हो सकेगा।