पुलवामा जिले में एक सक्रिय आतंकवादी के एक भाई ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियों में एजाज हाफिज ने अपने भाई आदिल हाफिज से अपील की है कि वो घर वापस आ जाए क्योंकि उसके माता-पिता उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
एजाज ने कश्मीर घाटी के सभी आतंकवादियों से बंदूक के रास्ते से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।