फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के बिजली घर में जम्मु-कश्मीर सेंट्रल नान गजेटिड इलेक्ट्रिक इंंप्लाइज युनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह जमवाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया व दैनिक वेतनभोगियों को बिना देरी किए नियमित करने की मांग की । संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सात वर्षीय दैनिक वेतनभोगियों को पक्का करने का प्रावधान है पर यहाँ पन्द्रह से पच्चीस वर्ष हो गये इन को काम करते हुए पर सरकार ने अब तक इन्हें पक्का नहीं किया है । जिला अध्यक्ष के अनुसार यही दैनिक वेतनभोगी लाइनमैन, चपरासी,कलर्क,एसवीए, कम्प्यूटर आपरेटर ,बिल वितरक,यहां तक की मीटर रीडर,का भी दायित्व निभा रहें है एवं विजली घरों ,ग्रिड स्टेशनों तक में दिन रात कार्य कर रहे है। इस समय कोरोना के चलते भी यही डेलीवेजर्स दिन रात काम करके विजली को सुचारू  बनाए हुए है इन को अतिरिक्त कुछ देना तो एक तरफ रहा उन को समय पर पक्का नहीं किया जा रहा है। सगठनं पदाधिकारीयों अनुरूप  निरिक्षक अभियंता सर्कल न0 एक ने गत वर्ष  अगस्त में डीपी सी कर दी थी पर वाद में कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसको लेकर पावर हाउस में प्रशासन व विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन में प्रांतीय प्रधान गुरनाम सिंह सलाथिया,प्रांतीय सचिव सुरजीत शर्मा,शशी सलाथिया,रमन शर्मा,विकास सिंह,विजय कुमार, कोशल सिंह,अजीत कुमार,नरेश शर्मा,,अजय सिंह,राकेश,सुभाश चंद्र,अशवनी कुमार,सुरिंद्र कुमार,गिरदारी लाल शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें