फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जयंती पर कांग्रेस नेता भगत छज्जू राम को किया याद

विज्ञापन
कांग्रेस के दिवंगत नेता भगत छज्जू राम को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में कर्रा समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस के पूर्व मंत्री, पूर्व संविधान सभा सदस्य भगत छज्जू राम को उनकी 118वीं जयंती पर याद किया गया। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते हुए कर्रा ने समाज और पार्टी के लिए लंबे समय तक की गई उनकी सेवाओं को याद किया। कहा कि आज उन्हें उनकी ईमानदारी, निष्ठा, राजनीति में मूल्यों और नेतृत्व के गुणों के कारण याद किया जाता है। वे समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने दबे-कुचले वर्ग के लोगों का ख्याल रखा। वे लंबे समय तक विधायक, एमएलसी और मंत्री रहे। लंबे समय तक सत्ता और प्रमुख पदों पर रहने और विभिन्न मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में मंत्री पद से अलग होने के बावजूद उनके पास न तो घर था और न ही संपत्ति। उनकी असली संपत्ति वह सम्मान है, जो उन्हें आज भी आम जनता के बीच मिलता है। कांग्रेस ने अपने पूर्वजों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को याद करने के लिए बैक टू रूट्स बुजर्गों का सम्मान अभियान शुरू किया है, जिसके तहत राज्य और पार्टी के लिए योगदान देने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं को याद किया जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें