संघर्ष समिति ने प्रेस क्लब के पास प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर डेलीवेजर संघर्ष समिति ने मंगलवार को प्रेसक्लब के पास प्रदर्शन कर सरकार से डेलीवेजरों को जल्द नियमित करने की मांग उठाई है।
समिति के मौके पर चेयरमैन सन्नी कांत चिब ने कहा कि अलग-अलग विभागों में कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। उनको नियमित नहीं किया जा रहा है। सरकार नीति बनाए और नियमित करे। अभी तक हजारों कर्मचारी बिना लाभ के सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान किया जाए। साथ ही लैंड डोनर को नौकरी दी जाए। जमीन देने के बाद भी कर्मचारी नौकरी की आस में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय में सरकार इजाफा किया जाए। इस मौके पर अलग अलग विभागों से कर्मचारी मौजूद रहे।