फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बाड़ी ब्राह्मणा थाने से कैदी फरार, दो दिन पहले ही लिया गया था हिरासत में

Sun, 25 Dec 2022 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाड़ी ब्राहम्णा में दो दिन पहले थाने में बंद किया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी ने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई। उसकी पहचान रियाज खान निवासी भगवती नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 225/22 यू/एस 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के साथ लगते बाड़ी ब्राहम्णा में दो दिन पहले थाने में बंद किया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर शनिवार को फरार हो गया। कैदी ने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई। जैसी ही उसे लॉकअप से बाहर निकाला गया वह पुलिस अधिकारी पर हमला कर भाग गया। उसकी पहचान रियाज खान निवासी भगवती नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 225/22 यू/एस 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह कैदी ने कहा कि उसे पेट में काफी दर्द हो रही है, जिसके बाद जैसे ही पुलिस अधिकारी ने उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए बाहर निकाला, उसी क्षण उसने पुलिस अधिकारी पर हमला कर भाग गया। पुलिस अधिकारी को भी चोटें आई हैं। कैदी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें