फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे का नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मजबूत कानून की जरूरत

Sun, 13 Apr 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ड्रग तस्करों के ​खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन करते डोगरा फ्रंट व ​शिवसेना के कार्यकर्ता। स्त्रोत सं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नशा तस्करों की तरफ से सांबा जिले के बलोल खड्ड क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर जम्मू शहर में डोगरा फ्रंट व शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नशा तस्करों के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सख्त कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

डोगरा फ्रंट व शिवसेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पुलिस टीम ने पूरे साहस से नशा तस्करों का मुकाबला किया, यह प्रशंसनीय है। ऐसे नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे तस्करों के मन में पुलिस का भय पैदा करने की जरूरत है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अभिषेक, गणेश, बंटू, प्रेम, विक्की, कालू, नरेश व आशीष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें