जम्मू। मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने राज्य को विशेष दर्जा देने सहित अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग को लेकर जानीपुर रोड पर प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्व रॉ चीफ पर भाजपा के इशारे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
डिंपल ने पूर्व रॉ चीफ की आलोचना करते हुए कहा कि इससे जम्मू कश्मीर में विशेष राज्य के दर्जे की मांग, संघर्ष को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि दरबार मूव दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया।