गांधी नगर में सड़क के डामरीकरण के कार्य का शुभारंभ करते विधायक विक्रम रंधावा। स्त्रोत संगठन
जम्मू। गांधी नगर में सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ विधायक विक्रम रंधावा ने किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें प्रगति की जहां नींव हैं और यह बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जरूरी होती हैं। नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वह संकल्पित हैं। इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ऐसे क्षेत्र जहां सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं हैं वहां पर सड़कें बनाई जाएं। ब्यूरो