राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमा
नेकां नेता ने राहत शिविरों का दौरा कर प्रभावित परिवारों का जाना हाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के अतिरिक्त महासचिव व पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में पुनर्वास का प्रयास कर रही है। यह बातें उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित सीमावर्ती परिवारों के लिए बनाए गए राहत शिविरों के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से राहत शिविरों में पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सडोत्रा ने कहा कि सरकार सामाजिक संगठनों को साथ लेकर तेजी से प्रभावित परिवारों को सहायता में जुट गई है। मिश्रीवाला में साहिब बंदगी आश्रम स्थित आश्रय केंद्र का दौरा कर परगवाल व पलांवाला सेक्टर में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रघुवीर सिंह मन्हास, रंधीर सिंह,चरण दास, गुरदेव सिंह, चरणजीत सिंह,कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।