फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा में 24 घंटे मिलेगा पानी, एक करोड़ से बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसाल ब्लॉक के पंजगराई में सार्वजनिक बैठक में जलशक्ति मंत्री की घोषणा
विज्ञापन

कहा, एफसीए क्लीयरेंस और जनजातीय विकास पर होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वन, जल शक्ति और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने नगरोटा विधानसभा में चौबीस घंटे पानी मुहैया करवाने व एक करोड़ की लागत से मल्टी कांप्लेक्स बनाने का एलान किया है। साथ ही आश्वासन दिया कि जल शक्ति योजनाओं के तहत बेहतर जल आपूर्ति की उनकी लंबे समय से लंबित मांग पूरी की जाएगी।
उन्होंने रविवार को डंसाल ब्लॉक के पंजगराई में आयोजित सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया। इस मौके पर ग्रामीण बुनियादी ढांचे और युवा सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय विपणन संपत्ति के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार समावेशी विकास सुनिश्चित करने, आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने और आवश्यक सेवाओं को दक्षता के साथ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगरोटा में एक करोड़ की लागत से मल्टी कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा और यह नगरोटा में कारोबार की दिशा बदलने में अहम साबित होगा।
इस मौके पर अजय सडोत्रा, प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट रत्न लाल गुप्ता और प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद ने लोगों को संबोधित किया। साथ ही पूर्ण राज्य के दर्जे पर केंद्र सरकार की बेरुखी की बात उनके सामने रखी। नगरोटा विधानसभा में उपचुनाव से पहले सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बैठक डंसाल डीडीसी सदस्य शमीम बेगम की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीडीसी अध्यक्ष चौ. रहमत अली, थोरू राम, सराज दीन, बलवंत सिंह और नीतू जम्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें