शारिका बिहार डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य विधायक से मुलाकात करते हुए - कमेटी
जम्मू। सारिका बिहार डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों ने विधायक श्यामलाल शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से बिजली और पानी की समस्या को उठाया। बताया गया कि क्षेत्र में विशेषकर रात के समय बिजली की ज्यादा कटौती हो रही है, जिससे आम नागरिकों को ज्यादा असुविधा हो रही है।
विधायक ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन राकेश शर्मा, प्रीतम शर्मा, करनाल चांदी, रमेश सिंह, हरिश्चंद्र सलाथिया, सुरेश खजूरिया, पंडित रवि कुमार शर्मा , शंकर सिंह, रेखा, सपना माैज्ूद रहे। ब्यूरो