लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की बंदाहू पंचायत के कलहूं गांव में सिद्ध बाबा कपिल मुनि छिंज मेले का समापन रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता के साथ हुआ। समापन समारोह में थुरल वार्ड के जिला परिषद सदस्य राजेश धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जम्मू के कमलेश पहलवान ने कड़ैला के संदीप पहलवान को हरा कर कुश्ती जीत ली। राजेश धीमान ने कहा कि जिला परिषद हैड से सिद्ध बाबा कपिल मुनि मंदिर व बंदाहू बाजार में इसी गर्मी के मौसम में दो वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। संवाद