फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
शहर में बढ़ रही आपरा​धिक घटनाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भीम सेन टूटी को ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर शिवसेना ने चिंता जताते हुए पुलिस से अपराधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को शिवसेना जम्मू-कश्मीर के प्रमुख मनीश साहनी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भीम सेन टूटी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। मवेशी व नशा तस्करी के मामले बढ़े हैं, जोकि चिंताजनक है। इनपर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने आश्वस्त किया कि नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। बाहर से आकर रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन करने के साथ पुलिस गश्त में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें