भाजपा मुख्यालय में विधायक ने दरबार लगा कर सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को सुचेतगढ़ से विधायक प्रो. गारू राम की ओर से जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली कटौती व राशन वितरण की समस्या से अवगत करवाकर निदान की मांग उठाई।
इसके अलावा लोगों ने राशन का वितरण न होना, बिजली कटौती और पेयजल किल्लत आदि समस्याएं उठाईं। विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता चंद्र प्रकाश गंगा आदि मौजूद रहे।