फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती व राशन की समस्या को दूर करने की मांग

विज्ञापन
त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में समस्याएं सुनते पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के जनता दरबार में लोगों ने उठाई समस्याएं, मांगा निदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय पर आमजन के लिए जनता दरबार लगाया। यहां पर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनता दरबार में पूर्व उपमुख्यमंत्री और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इसमें आए हुए लोगों ने बताया कि शहर में कई जगह बिजली कटौती, राशन की समय पर आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हो रही है। वहीं कुछ लोगों ने अनियमित पेयजल सप्लाई सहित विकास कार्यों में शिथिलता की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यममंत्री ने जल्द समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक विक्रम रंधावा, रशपाल शर्मा, दलजीत सिंह चिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें