अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू पूर्व से विधायक युद्धवीर सेठी ने त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन कर बात कर निस्तारण कराया।
जनता दरबार में विधायक के साथ विधायक मढ़ सुरिंदर भगत ने भी समस्याएं सुनीं। दरबार में लोगों ने नालियों के निर्माण, सड़कों के रखरखाव सहित स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग रखी। मौके पर ही दोनों विधायकों ने अधिकारियों से फोन कर समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयासरत है।