फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संविधान निर्माता को भाजपा ने प्रदेशभर में किया याद, पांच हजार बूथों पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
आंबेडकर चौक जम्मू पर सोमवार को डा. बीआर आंबेडकर की जयंती को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्र
विज्ञापन
जम्मू के आंबेडकर चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन

कहा, डॉ. आंबेडकर ने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किया संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत रत्न व संविधान के निर्माता डाॅ. बीआर आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर प्रदेश भाजपा ने याद किया। पार्टी की ओर से प्रदेशभर के 5000 से अधिक बूथों पर डाॅ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने समाज और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए दिए योगदान को सराहा।
नेताओं ने जम्मू संभाग में 4200 और कश्मीर में 900 बूथों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। जम्मू के आंबेडकर चौक पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने उन्हें आधुनिक भारत के महानतम लोगों में से एक बताया। उन्होंने संविधान की रचना करने के साथ समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तीकरण का दृष्टिकोण आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन

महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने जोर दिया कि डॉ. आंबेडकर का जीवन उन लोगों के लिए एक प्रकाश स्तंभ है, जो निष्पक्षता और समान अवसर पर आधारित समाज बनाने का प्रयास करते हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कहा कि आंबेडकर के आदर्श देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने में गहराई से समाए हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बेजुबानों को आवाज दी और मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाई। महासचिव डॉ. डीके मान्याल ने शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए डॉ. आंबेडकर की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। विधायक चौ. विक्रम रंधावा ने युवाओं से न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण में मदद करने के लिए डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं का पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान नरेश सिंह जसरोटिया, राजीव चाड़क, प्रमोद कपाही, अयोध्या गुप्ता, बलबीर राम रतन, रेखा महाजन, कुलबीर चाड़क, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें