जम्मू। जम्मू-कश्मीर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से 25वीं रजत जयंती पर 26 अप्रैल को चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप पुलिस ऑडिटोरियम गुलशन ग्राउंड जम्मू में होगी। यह जानकारी एसोसिएशन के सदस्यों को बैठक में दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष आर दत्ता ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। ब्यूरो