अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) ने जम्मू से कटड़ा व श्रीनगर के बीच डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू संभाग के भाजपा सांसदों से भी इस संबंध में मांग को केंद्र सरकार के सामने उठाने की अपील की है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि कटड़ा से श्रीनगर तक रेल चलाने का कदम स्वागत योग्य है। इससे पूरे देश के सैलानी आसानी से जम्मू-कश्मीर आ सकेंगे। इसके साथ ही साहनी ने कहा कि 2014 में कटड़ा तक रेल सेवा बहाली को जम्मू भुगत चुका है।
इसलिए, जम्मू रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए संपर्क रेल सुविधा की दी जाए। हर दो-तीन घंटे में जम्मू-कटड़ा-श्रीनगर के बीच डीएमयू ट्रेनों का संचालन किया जाए।