फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में लोकतंत्र को हाइजैक कर रही भाजपा : विकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा है कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ हथकंडे अपनाकर देश में लोकतंत्र को हाइजैक कर रही है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की लोकतांत्रिक प्रणाली के भविष्य के लिए खतरनाक है। दस वर्षों के भाजपा शासन में जम्मू को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
पार्टी मुख्यालय में शनिवार को जिला जम्मू शहरी और ग्रामीण के पदाधिकारियों की बैठक में वानी ने कहा कि देश में प्रतिशोध की राजनीति चरम पर है। शीर्ष विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। चुनाव के बीच उन्हें जेलों में भेजा जा रहा है, ताकि विपक्ष को कमजोर किया जा सके। भाजपा ने अवैध चुनावी बांड योजना के माध्यम से भारी धन एकत्र किया है, जो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के नौकरियों, जमीन के अधिकार छिन गए हैं। आज हर क्षेत्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप किया जा रहा है। इससे पहले शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर योगेश साहनी, टीएस टोनी, इंदु पवार, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें