जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंचे विधायक को लोगों ने बताईं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधायक विक्रम रंधावा शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर चार संजय नगर में पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती है और न ही समय पर पानी आता है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने कहा कि आमजन से संपर्क कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का प्रयास लगातार किया जा रहा है। यहां पर लोगों ने बिजली, पेयजल और विकास से संबंधित समस्याएं उजागर की हैं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नरिंदर कोकी, विनोद सिंह, करनैल सिंह, साहिल गुप्ता, दर्शन सिंह और मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।