फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा बार एसोसिएशन चुनाव आज, 150 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Sat, 17 May 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अजय सिंह चाढ़क और मनदीप सिंह मैदान में
विज्ञापन

- शनिवार दोपहर तक आएंगे नतीजे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को होगा। इसमें 150 अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अजय सिंह चाढ़क और मनदीप सिंह मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर संदीपा कुमारी, अमरीश सिंह सलाथिया और राहुल शर्मा के बीच मुकाबला है।
सचिव पद के लिए हितेश शर्मा और मुनीश वैद चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए सतीश कुमार विद्रोही और अनिकेत वैद प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर नितीश सिंह और नीरज सडोत्रा के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गुप्ता ने बताया कि सांबा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के लिए विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों का मतदान के जरिए चुनाव होगा। शांतिपूर्वक मतदान के लिए तैयारियां की जा चुकी हैं। चुनाव परिणाम शनिवार दोपहर तक घोषित कर दिए जाएंगे। सभी प्रत्याशियों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें