अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) सरकार पर महत्वपूर्ण मुद्दों व दिव्यांग प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह उन प्रतिभाओं को सम्मानित करें जिन्होंने अपने माता-पिता व क्षेत्र सहित राष्ट्र का नाम रोशन किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने एक युवा दिव्यांग खिलाड़ी जहांगीर का उदाहरण दिया, जिसने इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में दो पदक रजत व कांस्य प्राप्त किए हैं। इसके बाद भी सरकार इस खिलाड़ी की अनदेखी कर रही है।