फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी पंचायत चुनाव में उतारेगी अपने प्रत्याशी : राणा

विज्ञापन
पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में बसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में होने वाले पंचायती एवं निकाय चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हों। बसपा पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी और जीत दर्ज करेगी। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने आरएस पुरा, ग्रेटर कैलाश, रत्नोचक और गंग्याल क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठकों में कहीं।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायती एवं निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकते हैं। इसलिए, पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से इस बार प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पंचायती चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र का विकास तभी संभव हो सकता है, जब बेहतर उम्मीदवार चुनकर आगे आएंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र, मदनलाल और अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें