विधानसभा में मुजफ्फर इकबाल खान के प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिड-डे-मील तैयार करने वाले कुक और हेल्पर को एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से वेतन मिलता है। इसमें केंद्र सरकार 90 फीसदी व राज्य सरकार का 10 फीसदी हिस्सा रहता है। कुक और हेल्पर के वेतन वृद्धि के लिए केंद्र सरकार के साथ वेतन वृद्धि करने का मुद्दा उठाया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने समिति बनाने की बात कही है। विधानसभा में मुजफ्फर इकबाल खान के प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने कहा कि जो भी स्कूल लोगों द्वारा दी गई भूमि पर बने है उनके मालिकों को दो विकल्प दिया जाएगा। इसमें उन्हें भूमि का मुआवजा देना या फिर कुक लगाने की बात होती हैं। लोग जो भी चुनते है उसके हिसाब से उनकी नियुक्ति की जाती है।
मंत्री ने कहा कि एक हजार रुपये वेतन कम है, लेकिन विभाग को देख रहा है ताकि वेतन वृद्धि की जाएगा। इस पर भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि क्या राज्य अपने बजट से इसमें कुछ प्रावधान रखें, ताकि इन कर्मचारियों को कुछ सुविधा मिले। मंत्री ने कहा कि विभाग हर मामले की जांच कर रहा है, ताकि वेतन में कुछ बढ़ोतरी करे।
मढ़ विधानसभा में 20 परियोजनाएं, छह पूरी हुई है
जम्मू। मढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन 20 परियोजनाएं हैं। इनमें से छह पूरी हो चुकी हैं जबकि अन्य पर काम चल रहा हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 61.06 करोड़ रुपये है, 16.35 करोड़ की पाइपें हैं। अभी तक 19.65 करोड़ का उपयोग किया गया हैं। मढ़ से विधायक सुरिंदर कुमार ने इस संबंध में प्रश्न पूछा था। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि अन्य सभी परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि 2015 में मढ़ विधानसभा क्षेत्र नई बस्ती और अठुआ में पानी के टैंक बनाए जा रहे थे। अब इसका काम पूरा हुआ, लेकिन उन टैंक में लीकेज हैं। इसकी जांच हो। जलशक्ति मंत्री जावेद राणा ने कहा कि हमें इसकी जानकारी इसमें ठीक करवाया जाएगा। सांबा से विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि हम सरकार पर इलाज नहीं लगा रहे है।इस बार बारिश कम हुई। चौअवादी से सांबा तक जल जीवन मिशन की कोई भी योजना शुरू नहीं हुई। गर्मी में लोगों को पानी कैसे मिले इसके लिए मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करे ताकि समस्या न हो। मंत्री ने अपने जवाब में कहा मढ़ विस क्षेत्र में पानी के पांच नए स्रोत तैयार किए हैं।इसमें चक