फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग के लिए पंजाब जा रही 250 करोड़ की अफगानिस्तानी हेरोइन जम्मू पुलिस ने पकड़ी

Tue, 07 Aug 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
IGP Jammu - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू के नरवाल चौक से 50 किलो हेरोइन के साथ ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। अफगानिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर और उसके बाद कश्मीर में हेरोइन पहुंचने के पीछे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन


पंजाब में चिट्टे को लेकर पहले से ही गंभीरता जताई जा रही है। पंजाब में सबसे अधिक इसकी खपत होती है। पुलिस इस संभावनाओं से भी इंकार नहीं कर रही है कि पाक प्रायोजित आतंकवाद के बाद पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए साजिश तैयारी की जा रही हो।

पंजाब के संपर्क में आई जम्मू पुलिस
टेरर फंडिंग के लिए लाई गई हेरोइन के पकड़े जाने के बाद जम्मू पुलिस अब नई दिल्ली पुलिस के बाद पंजाब पुलिस के भी संपर्क में है। आईजी के अनुसार इतनी बड़ी रकम कहां से आएगी। इसका सरगना कौन है, इसका भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


विशेष नाका लगाया था
पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर सीधे रद्दी से भरे ट्रक को ही पकड़ लिया। एसओजी के एसएसपी विनय कुमार, एसडीर्पीओ ईस्ट विपनचंद्रन, एसएचओ सज्जाद परवेज के साथ स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापा मारा। पूरी तलाशी अभियान की फोटोग्राफी भी की गई और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पैकेट को जब्त किया गया। फोरेंसिक लैब टीम में तुरंत इसे लैब टेस्ट के लिए भेजा गया। जहां से रिपोर्ट पाजिटिव आई और खुलासा हुआ कि हेरोइन अफगानिस्तान निर्मित है। त्रिकुटानगर पुलिस थाने में पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें