फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu City: कौन हो, कहां से आए... जांचने में जुटी पुलिस, किराये पर रहकर नशा तस्करी में शामिल होने का शक

Wed, 28 Sep 2022 01:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू

सार

पुलिस की टीम दोनों इलाकों में सभी घरों का सर्वेक्षण करके इनकी जानकारी जुटा रही है। किस घर में कौन कौन रहता है, क्या काम करता है, कब से रहता है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के राजीव नगर और कासिम नगर में बड़े स्तर पर लोगों के नशा तस्करी में शामिल होने के शक पर पुलिस की ओर से घर-घर से जानकारी जुटाने का काम शुरू किया गया है। पुलिस को शक है कि इन इलाकों में बड़े स्तर पर बाहर के लोग आकर रह रहे और नशे की तस्करी में संलिप्त हैं।

विज्ञापन


आंकड़े भी बताते हैं कि इन क्षेत्रों में नशा तस्करी किस कदर हो रही है। हर महीने इन दो इलाकों में औसत 4 मामले नशा तस्करी के दर्ज हो रहे हैं, जबकि इन दोनों इलाकों में एक साल में 5 महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस की टीम दोनों इलाकों में सभी घरों का सर्वेक्षण करके इनकी जानकारी जुटा रही है। किस घर में कौन कौन रहता है, क्या काम करता है, कब से रहता है और यदि कोई किराये पर रहता है या फिर मकान खरीद कर रह रहा है, तो वह किस जगह से आया है। पुलिस को शक है कि बड़े स्तर पर बाहर के लोग इन इलाकों में आकर रहने लगे हैं। यह लोग बाहरी राज्यों के हैं और नशा तस्करी में संलिप्त हैं। आठ महीनों में राजीव नगर और कासिम नगर में नशा तस्करी 25 मामले दर्ज हो चुके हैं। यह दोनों ऐसे इलाके हैं, जहां पर सबसे अधिक नशा तस्करी के मामले दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन


कहां-कहां के लोग रह रहे

सूत्रों का कहना है कि इन इलाकों में पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नेपाल, बिहार के बड़े स्तर पर लोग रहे हैं, जो नशा तस्करी में संलिप्त हैं। पहले यह लोग गांजा और चरस की तस्करी करते थे। वहीं, अब हेरोइन की तस्करी में भी शामिल हो रहे हैं, क्योंकि इनको मोटी कमाई हो रही है।
विज्ञापन


महिला तस्करों की भी पहचान
पुलिस ने 7 से 8 महिलाओं की भी पहचान की है, जो इन इलाकों में नशा तस्करी कर रही हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें