फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः पहली बार लगे पुलिस मेले का हुआ आगाज, उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Sun, 15 Oct 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुलिस के पहले दिवाली मेले का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया। उपमुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने उद्घाटन किया। 16 अक्तूबर तक चलने वाले मेले के पहले दिन कई स्टाल, खेलों का आयोजन और रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर जम्मू कश्मीर बैंक के चेयरमैन परवेज अहमद, डीजीपी एसपी वैद, पुलिस वाइवस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती वैद, आईजी जम्मू एसडी सिंह जंबाल, डीआईजी रफीक उल हसन समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

मेले का आयोजन पुलिस वाइवस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से किया गया। मेले में कई निजी कंपनियों ने इलेक्ट्रानिक उत्पादों, कपड़ों, खानपान, वाहनों और अन्य उत्पादों के काउंटर लगाए। पुलिस महकमे ने भी स्टाल लगाए। इसमें विशेष तौर पर कैदियों की ओर से तैयार किया गया सामान और कश्मीरी कपड़े शामिल रहे। 
विज्ञापन


निर्मल ने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस और लोगों के बीच एक रिश्ते का पुल बांधते हैं। लोगों और पुलिस के बीच समन्वय बनता है। उद्धाटन समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री और अधिकारियों ने स्थापित किए गए स्टालों और काउंटरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर बैंक की लोन आन फोन एप को भी लांच किया गया। यह योजना पुलिस कर्मियों के लिए बनाई गई है। पुलिस कर्मियों के  लिए अब फोन पर भी लोन लेने की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन

मेला देखने वालोें में उत्साह

police fair - फोटो : AMAR UJALA
मेले के पहले जम्मू कश्मीर के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसमें जम्मू, कश्मीर, लद्दाख तीनों खित्तों की भाषा संस्कृति एवं कला को कलाकारों ने अपनी गीत संगीत और नृत्य के जरिए दर्शकों के सामने रखा।
कई निजी स्कूलों और संस्थानों के बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कई तरह के खेलों का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें