अगर आप भी जेंडर इश्यूज या वूमेन एंड ला विषयों पर सर्टिफिकेट कोर्स करने के इच्छुक हैं तो 25 अक्तूबर तक आवेदन जमा करा सकते हैं। यह दोनों कोर्स जम्मू विश्वविद्यालय स्थित सेंट फार वूमेन स्टडीज की तरफ से चलाए जा रहे हैं। पहले इन दोनों कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि 12 अक्तूबर रखी गई थी।
छात्र अतिरिक्त योग्यता के तौर पर भी ये कोर्स कर सकते हैं। उधर, जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रीतम सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुए इस पद को भी उसका उत्तराधिकारी मिल गया है।
बांड बेसिस पर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर तैनात अमिता गुप्ता को यह पद सौंपा गया है। वह अब असिस्टेंट रजिस्ट्रार (डीडीई) होंगी।