फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आरएसपुरा में 804 ग्राम हेरोइन व 1.114 किलोग्राम अफीम बरामद, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 11:46 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, अरनिया

सार

अधिकारियों के अनुसार, 20 अक्तूबर को सूचना मिली कि कोटली मिरदियां, तहसील सुचेतगढ़ निवासी 26 वर्षीय सनी कुमार अपने गांव के पास एक नाले के नजदीक नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है। एसएचओ आरएस पुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तल्हार गांव छापा मारा। यहां गांव के पास खेत से 804 ग्राम हेरोइन और 1.114 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पुलिस ने आरएस पुरा सेक्टर के तल्हार इलाके से 804 ग्राम हेरोइन और 1.114 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि बरामद नशे की खेप का संबंध सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी करने वाले नेटवर्क से है। पुलिस मामले में आगे और पीछे के संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, 20 अक्तूबर को सूचना मिली कि कोटली मिरदियां, तहसील सुचेतगढ़ निवासी 26 वर्षीय सनी कुमार अपने गांव के पास एक नाले के नजदीक नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सीमा पार ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ गिराए जाने से जुड़े तस्करी गिरोह में उसकी कथित संलिप्तता के संकेत मिले।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आए सुरागों के आधार पर एसएचओ आरएस पुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तल्हार गांव छापा मारा। यहां गांव के पास खेत से 804 ग्राम हेरोइन और 1.114 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन


जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेप कहां से आई थी, इसे किसे सौंपा जाना था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। नशा तस्करी और नार्को-टेरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

सीमा पार से ड्रोन ड्रोपिंग के पहले सामने आए हैं मामले
गौरतलब है कि आरएसपुरा सेक्टर में हाल के समय में सीमा पार नशा तस्करी और ड्रोन गतिविधियों के मामले सामने आए हैं। हाल ही में क्षेत्र में सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी और हेरोइन, अफीम व हथियारों की बरामदगी भी हुई थी। इसलिए पुलिस मौजूदा मामले के संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें