बाजार में बकरे खरीदने के लिए लगी भीड़
ईदगाह में नमाजियाें के बैठने और नमाज अता करने के लिए विशेष रूप से सफाई कराई जा रही है। ईदगाह में ईद के दिन हजारों की संख्या में लोग नमाज अता करने पहुंचते हैं। सोमवार को देश भर की तरह शहर में भी बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा।
रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह, तालाब खटीका, बठिंडी, छन्नी हिम्मत, सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में तैयारियां चल रही हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में नमाजियों के कतार बंद प्रवेश की भी व्यवस्था की जा रही है। बकरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्थाआें को समय रहते पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।