फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: मकवाल में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, राष्ट्रीय पहचान पत्र जब्त, की जा रही पूछताछ

Wed, 17 Jan 2024 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरएस पुरा सेक्टर के मकवाल इलाके में सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Indo Bangladesh border - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के मकवाल इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मोहम्मद साकिब (20) के रूप में हुई है। बीएसएफ उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बीएसएफ के जवान नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता देखा गया। बीएसएफ ने तुरंत उसे पकड़कर तलाशी ली तो उससे पाकिस्तान का पहचान पत्र मिला है। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया है। 

उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका सीमापार आने का मकसद क्या था तथा यहां किन लोगों से उसे मुलाकात करनी थी। पिछले एक साल के दौरान जम्मू संभाग में सीमावर्ती जिलों में आतंकी वारदातें और घुसपैठ की गतिविधियां काफी काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


जुलाई 2023 में अरनिया सेक्टर में मार गिराया था घुसपैठिया

पिछले वर्ष 30 व 31 जुलाई की रातकरीब 1.45 बजे अरनिया सेक्टर में जबोवाल सीमा चौकी के पास सीमा बाड़ को पार करने में कामयाब होने के बाद भारतीय सीमा में घुस आए एक घुसपैठिए को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया था। इससे पहले 25 जुलाई को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चार किलोग्राम से अधिक उच्च श्रेणी की हेरोइन ले जा रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें