फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूटी जिम्नास्ट चैंपियनशिप में जम्मू ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
एमए स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में यूटी जिम्ना​स्टिक चैंपियन​शिप में विजेता व उपविजेता जिले के
विज्ञापन
- मुस्कान राणा, रुद्राक्ष खन्ना और दीपेश डोगरा को सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का पुरस्कार
विज्ञापन

- मुख्य अतिथि के तौर पर परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने पहुंचकर किया पुरस्कृत

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में आयोजित यूटी जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जम्मू ओवरऑल चैंपियन रहा। इसमें कठुआ रनरअप रहा। रियासी जिले को दूसरे रनरअप का खिताब मिला। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने पुरस्कृत किया। इसमें मुस्कान राणा, रुद्राक्ष खन्ना, दीपेश डोगरा को सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट के खिताब से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन अनुकरणीय है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को वर्ल्ड चैंपियनशिप मेंं भी खेलने का मौका मिला है। यह सभी के लिए खुशी व गर्व की बात है। प्रतियोगिता के आयोजक व कोच एसपी सिंह, किरन वट्टल, विजय सर्राफ, बलजिंदर पाल सिंह, कुलदीप सिंह जमवाल, राजन शर्मा, अनिल खजूरिया, तेजिंदर सिंह, तरसेम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में पुरस्कृत हुए खिलाड़ी
- पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न आयु वर्ग व प्रतियोगिता के अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन निर्णायकों ने किया। इसमें अंडर 8 वर्ष बालक वर्ग की आर्टिस्टिक जिम्नास्ट प्रतियोगिता में माहिर बलाल थापा निवासी जम्मू को पहला, अयान खजूरिया को दूसरा व जोरावर सिंह व प्रियांशु गोयल को तीसरा स्थान मिला। अंडर 10 बालक वर्ग की आर्टिस्टिक जिम्नास्ट प्रतियोगिता में जम्मू के खिलाड़ी रोहिन्या को पहला, रियासी के आशीष वर्मा को दूसरा व जम्मू के सन्मय को तीसरा स्थान मिला। अंडर 12 बालक फ्लोर एक्स कैटेगरी में जम्मू के आशीष को पहला, वीरभद्र सिंह जम्मू को दूसरा और रियासी के खिलाड़ी भरत सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


इनसेट......
कलात्मक जिम्नास्टिक में बेटियों का परचम
- कलात्मक जिम्नास्टिक में आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में जम्मू की खिलाड़ी सौभाग्य शर्मा को पहला, निवाशीं बलाल को दूसरा व अश्वी शर्मा को तीसरा स्थान मिला। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में नौ से 10 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं में जम्मू निवासी खिलाड़ी अहाना शर्मा को पहला, कठुआ की दिशिता डोगरा को दूसरा व जम्मू की काशवी शर्मा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें