फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: राहुल गांधी के बयान से संत समाज में आक्रोश, बोले- मांगे माफी कांग्रेस नेता

Wed, 11 Jan 2023 06:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर में प्रेस क्लब के बाहर संतों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बयान में कहा है कि पुजारी देश को नहीं चलाएंगे। इस बयान के लिए कांग्रेस नेता को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Jammu Protest - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर विवाद हो गया है। इसे लेकर संत समाज आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को जम्मू शहर में प्रेस क्लब के बाहर संतों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बयान में कहा है कि पुजारी देश को नहीं चलाएंगे। इस बयान के लिए कांग्रेस नेता को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह के बयान देकर राहुल गांधी ने संत समाज का अपमान किया है। महंत राजेश बिट्टु ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान आपत्तिजनक है। वह जो कह रहे हैं कि पुजारी देश को नहीं चलाएंगे तो फिर देश को आतंकी चलाएंगे?

उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी किस भारत को जोड़ने की बात कर रहे हैं। हम अखंड भारत में रहते हैं। भारत टूटा कहां है जो जोड़ने की बात कर रहे हैं। इस दौरान सभी संतों ने कहा कि राहुल गांधी को अपने इस बयान को लेकर संत समाज से माफी मांगना चाहिए। गौरतलब है कि हाल में राहुल गांधी ने कहा था कि 'भारत देश तपस्वी का है पुजारी का नहीं है।' उनके इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें