फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: उमर अब्दुल्ला बोले- युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, बाहरी लोगों को दिए जा रहे ठेके, भाजपा को घेरा

Thu, 08 Feb 2024 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोगों को परेशान किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदेश में सभी ठेके बाहरी लोगों को दिए जा रहे हैं। बिजली, पानी, रेत व अन्य संसाधन बाहर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में गैर-स्थानीय युवकों की लक्षित हत्याओं की निंदा करते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हालात सामान्य होने का दावा करती हैं, लेकिन यहां तो आम नागरिक भी सुरक्षित नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बाद यह बातें कहीं।

विज्ञापन


इस दौरान उमर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपने ही नागिरकों की जासूसी कराई जा रही है। अब पुलिसकर्मी घर-घर जाकर पूछताछ कर रहे हैं। पूरे खानदान की तस्वीरें व अन्य जानकारियां जुटाईं जा रही हैं, जबकि ये काम जनगणना विभाग का होता है। सरकार को अब अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है।

नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोगों को परेशान किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदेश में सभी ठेके बाहरी लोगों को दिए जा रहे हैं। बिजली, पानी, रेत व अन्य संसाधन बाहर भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन




जम्मू कश्मीर में सालों से चुनाव नहीं कराए गए हैं। परिसीमन का बहाना कर निकाय-पंचायत चुनाव को भी टाल दिया गया। जबकि इन्हें पहले ही परिसीमन पूरा कर लेना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव में जहां जीत तय नहीं होती वहां चुनाव कराए ही नहीं जाते या फिर धांधली करा दी जाती है। मुंबई में मेयर के दो साल से चुनाव नहीं कराए गए। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो गड़बड़झाला किया उसके लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने इस कृत्य को लोकतंत्र के कातिल कह दिया। 

दरबार मूव बंद किए जाने को लेकर उमर ने प्रदेश सरकार की अलोचना की। उन्होंने कहा कि अब जम्मू में रौनक नहीं लगती। अब अफसर अपनी मर्जी से कभी जम्मू बैठ जाते हैं तो कभी श्रीनगर। लेकिन दरबार मूव होने पर यह तय होता था कि छह महीने जम्मू और छह महीने श्रीनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें