फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी के टैंकर के लिए करना होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में अब पानी के टैंकर मंगवाने पर लोगों को शुल्क अदा करना पड़ेगा। इसके 800 से लेकर 1000 रुपये तक भरने पड़ेंगे। नगर निगम 10 अतिरिक्त टैंकर खरीद रहा है। टैंकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक पहुंच जाएंगे। इससे नगर निगम के पास अपने 20 टैंकर हो जाएंगे। जलशक्ति विभाग के 180 टैंकर भी नगर निगम के बेड़े में जुड़ेंगे। इस बार गर्मी में नगर निगम पूरे शहर में पानी की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के पास पानी के टैंकर के लिए कॉल आने के एक घंटे भीतर आपूर्ति करवाई जाएगी। पहले लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
हर बार गर्मी के मौसम में नलों में सवा घंटा की जगह 15 से 20 मिनट तक ही पानी मिलता है। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए टैंकर मंगवाते पड़ते हैं।
----------
जलशक्ति विभाग नहीं लेता था पानी का शुल्क
पहले जलशक्ति विभाग टैंकर से पानी की आपूर्ति करने पर शुल्क वसूल नहीं करता था। मोहल्लों में निशुल्क टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती थी। इस बार लोगों को शुल्क अदा करना पड़ेगा।
------
इस बार भी झेलन पड़ सकती है पानी किल्लत
इस बार भी गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। शहर में 64 जीएमडी पानी की खप्त है। लेकिन 54 जीएमडी पानी ही लोगों को मिल पाता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है तो पानी की आपूर्ति 40 जीएमडी तक रह जाती है। इस कारण लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता है। कई बार तो दो-दो दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। कभी 15 तो कभी 20 मिनट तक ही पानी मिल पाता है। इस कारण लोग काफी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

-----------
पुरानी पाइप लाइन बदलने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
शहर के न्यू प्लॉट और पुराने शहर में पुरानी पाइप लाइन बदलने पर काम शुरू हो रहा है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। अगले माह से पाइप बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। शहर में अंग्रेजों के समय से पाइप बिछाई गई है। इस कारण पानी नलों तक प्रेशर से नहीं पहुंच पाता। इन लाइनों को कई बार बदलने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब जलशक्ति विभाग के चार विंग नगर निगम में मर्ज होने के बाद काम शुरू किया जा रहा है।
------
नगर निगम टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने पर शुल्क वसूल करेगा। इस बार जलशक्ति विभाग के टैंकर भी जेएमसी के अधीन आ गए हैं। ऐसे में कॉल आने के एक घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति होगी। इसका शुल्क 800 से एक हजार रुपये के बीच होगा।
विज्ञापन

- हरिंद्र सिंह, मुख्य ट्रांसपोर्ट अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें