फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1550 वकीलों और 200 मीडिया कर्मियों को दी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में दुकानदारों, पत्रकारों, वकीलों, विधवाओं, अनाथ, पर्यटन विभाग से जुड़े लोगों के टीकाकरण के लिए 32 स्थानों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया है। 18-44 आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता वाले वर्ग को कवर किया जा रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, कानून विभाग और हाईकोर्ट जम्मू-कश्मीर के सहयोग से जेएंडके बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए लगाए गए दो दिवसीय विशेष शिविर में 1550 वकीलों को वैक्सीन दी गई। इसमें पहले दिन 720 और दूसरे दिन 830 वकीलों को टीका लगाया। वहीं, सूचना व जन संपर्क कार्यालय में बुधवार दूसरे दिन भी विशेष टीकाकरण अभियान में 200 मीडिया कर्मियों को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

महिला कॉलेज गांधीनगर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुबारक मंडी हैरिटेज कांप्लेक्स में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी जम्मू अंशुल गर्ग ने बताया कि कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन टीकाकरण पर विशेष दे रहा है। समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग और एफसीएसएंडसीए विभाग की ओर से पेंशन, राशन और निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय मदद मुहैया करवाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार वीरवार को जिले में 30 स्थानों पर 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें