फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई शिक्षकों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीएसएफ स्कूल पलौड़ा में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईजी बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर एनएस जमवाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जमवाल ने कहा कि शिक्षक ही छात्रों का भविष्य तय करते हैं। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एसके शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में शिक्षकों योगदान से ही बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा है।
विज्ञापन

-------
फोटो प्रदर्शनी प्रदेश की विरासत को दर्शाया
जम्मू। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षक भवन गांधीनगर में ‘माई हेरिटेज माई प्राइड’ विषय पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी में जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और प्राकृतिक परिदृश्य के अलावा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। समाज में एक शिक्षक की भूमिका को उजागर करने और युवा पीढ़ी के जीवन को आकार देने के उद्देश्य से शिक्षक भवन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। ब्यूरो
---
बंधुरख मैदान में करवाया हॉकी मुकाबला
जम्मू। श्री गुरु हरगोबिंद एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स ने सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स बंधुरख-कुंजवानी जम्मू के सहयोग से रविवार को बंधुरख मैदान में हॉकी मैच का आयोजन कर शिक्षक दिवस मनाया और शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी के कोच सरदार पद्म देव सिंह मुख्य अतिथि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें