फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए मंडलायुक्त कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन कालेजों में प्रवेश न मिलने पर 12वीं पास छात्रों ने एबीवीपी के नेतृत्व में मंगलवार कोे मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि क्लस्टर विवि ने इस बार सीटें कम दी हैं। 12वीं कक्षा में 80 से 90 फीसदी अंक लेने पर भी उन्हें दाखिला नहीं मिल पा रहा। जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में भी यही स्थिति है। आरोप लगाया कि साइंस संकाय के छात्रों को आर्ट्स पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

एबीवीपी प्रदेश मंत्री मुकेश ने बताया कि जब विवि अधिकारियों से बात की तो कहा गया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर दाखिला दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार डिवकॉम ने आश्वासन दिया है कि इस बारे में विवि प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू संभाग के कॉलेजों के नोडल अधिकारी एवं जीजीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र टिक्कू को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें