जम्मू। महिला सशक्तीकरण के बड़े-बड़े नारों और वादों के बावजूद जमीनी स्तर पर जम्मू-कश्मीर में साक्षरता दर से लेकर लिंग अनुपात के मामले में महिलाओं की हालत ठीक नहीं है। आलम यह है कि प्रदेश में लिंग अनुपात के मामले में 1000 पुरुष तो महिलाएं 889 ही हैं। 2011 जनगणना के सरकारी आंकड़ों के तहत महिलाओं की साक्षरता दर 56.43 फीसदी है।
सरकारी आंकड़ों में प्रदेश में 1.25 करोड़ की आबादी पर 66,40,662 पुरुष और 59,00,640 महिलाएं हैं। प्रदेश में कुल साक्षरता दर 67.16 फीसदी हैं। इनमें पुरुष साक्षरता दर 76.75 फीसदी और महिला साक्षरता दर 56.43 फीसदी है। लिंग अनुपात के मुकाबले में प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू की हालत भी खराब है। यहां पर 1000 पुरुषों के मुकाबले में केवल 880 महिलाएं हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 1000 पुरुषों के मुकाबले 900 महिलाएं हैं। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी है।
क्रमांक जिला लिंग अनुपात साक्षरता दर
1. जम्मू 880 83.45
2. श्रीनगर 900 69.41
3. अनंतनाग 927 62.69
4. बारामूला 885 64.63
5. कुपवाड़ा 835 64.51
6. बडगाम 894 56.08
7. राजोरी 860 68.17
8. कठुआ 890 73.09
9. पुलवामा 912 63.48
10. उधमपुर 870 68.49
11. पुंछ 893 66.74
12. कुलगाम 951 59.23
13. डोडा 910 64.68
14. बांदीपोरा 880 56.28
15. सांबा 886 81.41
16. रियासी 890 58.15
17. गांदरबल 874 58.04
18. रामबन 902 54.27
19. शोपियां 951 60.76
20. किश्तवाड़ 920 56.20