फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: कठुआ में दर्दनाक हादसा... दम घुटने से छह लोगों की मौत, चार बेसुध; मृतकों में रिटायर्ड डीएसपी भी शामिल

Wed, 18 Dec 2024 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के शिव नगर में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और चार बेसुध हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा हुआ है। कठुआ में एक घर में भीषण आग लग गई। दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग बेसुध हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के अनुसार, कठुआ के शिवा नगर में सेवानिवृति डीएसपी अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) के घर मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दम घुटने से घर में सो रहे छह लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे शामिल हैं। जबकि चार बेसुध बताए जा रहे हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं।



तीन लोगों को घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि रेस्क्यू के दौरान एक पड़ोसी भी घायल हुआ। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य सुरिंदर अत्री के अनुसार, मौत प्रथम दृष्टया दम घुटने की वजह से हुई है। मृतकों में चार नाबालिग हैं, इनमें से दो तो तीन से चार साल के बच्चे हैं।
विज्ञापन


अत्री ने बताया कि "सेवानिवृत्त सहायक मैट्रन के किराए के घर में आग लगी है। 10 लोगों में से छह की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को बाहर निकाला जाएगा।"
 
Trending Videos

मृतकों की हुई पहचान
गंगा भगत पुत्री भारत भूषण (17) निवासी शहीदी चौक कठुआ
दानिश भगत पुत्र भरत भूषण (15) निवासी शहीदी चौक कठुआ
अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) निवासी वार्ड नंबर 16 शिव नगर कठुआ
बरखा रैना पुत्री अवतार कृष्ण (25) निवासी शिव नगर कठुआ
तकाश रैना पुत्र अवतार कृष्ण (03) निवासी शिव नगर कठुआ
अदविक रैना पुत्र संदीप कौल (04) निवासी जगती नगरोटा जम्मू

ये हुए घायल
स्वर्णा पत्नी अवतार कृष्ण (61) निवासी शिव नगर कठुआ
नीतू पत्नी भरत भूषण (40) निवासी शहीदी चौक कठुआ
अरुण कुमार पुत्र सैन चंद (15) निवासी बटोटे रामबन
केवल कृष्ण पुत्र मनसा राम (69) वर्ष निवासी शिव नगर कठुआ
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ शहर के शिव नगर क्षेत्र में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा शिव नगर क्षेत्र, कठुआ शहर में आग की घटना में एक परिवार के 6 सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा मृतक परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं है। हमारी भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम, मंडल अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में मौके पर सहायता कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें