फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन नवरात्र महापर्व आज से: नौ दिन तक मां जयकारों से गूंजेगा मंदिरों का शहर जम्मू

Mon, 26 Sep 2022 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

मां बावे वाली के भवन को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। बेंगलुरू से मंगवाए फूलों का इस्तेमाल किया गया। रंगीबिरंगी लाइटों से मां का भवन जगमगा रहा है। पहले नवरात्र से प्रतिदिन मां का दरबार सुबह चार बजे खुलेगा।
विज्ञापन
Jammu Temple - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्था का महापर्व नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो गया है। मंदिरों का शहर मां भगवती के स्वागत को तैयार है। पावन पर्व के लिए शहर के मंदिर रंगबिरंगी लाइटों और फूलों से दुल्हन की तरह जगमगा रहे हैं। नौ दिन तक चलने वाले महापर्व की शुरूआत मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ होगी। इस दौरान शहर में प्रमुख मां बावे वाली, कौल कंडोली, महामाया और मां चंडी के दरबार में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


मां बावे वाली के भवन को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। बेंगलुरू से मंगवाए फूलों का इस्तेमाल किया गया। रंगीबिरंगी लाइटों से मां का भवन जगमगा रहा है। पहले नवरात्र से प्रतिदिन मां का दरबार सुबह चार बजे खुलेगा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य शिल्प मगोत्रा ने बताया कि पहले दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए पानी, भंडारे, सुगम दर्शन सहित अन्य जरूरी व्यवस्था पूरी कर ली है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त कर लिए हैं। मां के भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सेवादारों की टीमें बनाई गई हैं। नवरात्र पर कलश स्थापना व साख के लिए पूरा दिन मुहूर्त है। 

कौल कंडोली मंदिर में चंडी पाठ आज से

कौल कंडोली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन यानी 26 सितंबर से नौ दिवसीय मां चंडी पाठ शुरू होगा। शहर से 15 किमी दूर स्थित माता के दरबार को बेहतरीन ढंग से सजाया गया है। मंदिर सुबह चार से रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगे। अलसुबह 4:30 से 5:30 बजे तक आरती होगी। सातवे से नौवें नवरात्र तक प्रतिदिन भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कौल कंडोली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि नौ दिन तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन


पहले नवरात्र पर प्रज्ज्वलित की जाएगी अखंड ज्योति 
शहर के पक्का डंगा स्थित मां चंडी के मंदिर को देसी और विदेशी फूलों से सजाया गया है। पहले नवरात्र के दिन मंदिर में अखंड ज्योति जलाई जाएगी। आठवें नवरात्र में कंजक पूजन के साथ इसका विसर्जन किया जाएगा। मंदिर में नौ दिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक सत्संग होगा। मंदिर के कपाट सुबह 4:30 बजे खुलेंगे।

महामाया मंदिर में सुबह-शाम होगी आरती
महामाया मंदिर में भी नवरात्र में नौ दिन तक उत्सव का माहौल रहेगा। मंदिर में सुबह-शाम पूजा-अर्चना होगी। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुलेंगे। पहले दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें