फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरुणाचल प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 1-0 से हराया

विज्ञापन
उद्घाटन मुकाबला जीतने वाली अरुणाचल प्रदेश की टीम फोटो आयोजक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और मेघालय ने शनिवार को 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के तहत अंडर-17 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप में जीत के साथ सफर का आगाज किया। चैंपियनशिप के तहत सैनिक स्कूल नगरोटा और खेल गांव नगरोटा में मुकाबले खेले गए।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला मेजबान जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के बीच हुआ, जिसे अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैच के 15वें मिनट में अरुणाचल प्रदेश ने पहला गोल कर शुरुआती बढ़त हासिल की। इसके बाद मेजबान के खिलाड़ियों ने बढ़त को बराबर करने के लिए आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वह अंत तक मेहमान टीम के गोल पोस्ट को नहीं भेद पाए। दिन के पहले सत्र में खेले गए अन्य मैचों में उत्तराखंड ने विद्या भारती को 3-0, गुजरात ने तेलंगाना को 4-0, महाराष्ट्र ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 2-0 और मेघालय ने एनवीएस को 4-0 से हराया।
विज्ञापन

सीबीएसई व दिल्ली के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। अंत में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। फुटबॉल चैंपियनशिप दस दिसंबर तक चलेगी। इसमें विभिन्न राज्यों की 38 टीमें के 760 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उद्घाटन समारोह में युवा सेवा और खेल विभाग के निदेशक राजिंदर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें बेहतर खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कैप्टन (आईएन) शिबू देवासिया प्रिंसिपल सैनिक स्कूल नगरोटा माैजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें