फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बॉयज अंडर-14 एपी और सेबर में मणिपुर ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
68वें नेशनल स्कूल गेम्स के फेंसिंग इवेंट के तहत आयोजित मुकाबले में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : national school games
विज्ञापन
68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के तहत फेंसिंग इवेंट जारी, मेजबान जम्मू-कश्मीर को सेबर स्पर्धा में मिला रजत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मणिपुर के तलवारबाजों ने अंडर-14 लड़कों के एपी और सेबर स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीत कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, महाराष्ट्र की गर्ल्स टीम ने फॉयल में स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्ण पदक के साथ शुरुआत करने वाली मेजबान जम्मू-कश्मीर को बुधवार को बॉयज सेबर स्पर्धा में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
युवा सेवा और खेल निदेशालय की ओर से 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजन जारी है। इसमें देश के विभिन्न राज्य व यूटी से आए खिलाड़ी तलवारबाजी में प्रतिभा दिखा रहे हैं। सेबर टीम इवेंट में रजत पदक जीतने वाले जम्मू-कश्मीर टीम में देवकरण सिंह, पर्व महाजन, हरनिध सिंह और शिवांश शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में पंजाब ने स्वर्ण पदक और महाराष्ट्र और पंजाब ने कांस्य अपने नाम किया। अंडर-14 बॉयज एपी टीम इवेंट में मणिपुर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रजत पदक डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति को मिला। कांस्य पदक पंजाब और सीबीएसई कल्याण खेल संगठन को मिला।
विज्ञापन

अंडर-14 गर्ल्स फॉयल टीम इवेंट में महाराष्ट्र ने स्वर्ण, मणिपुर ने रजत और कांस्य पदक गुजरात और दिल्ली को मिला। विजेताओं को संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल जम्मू के वेद प्रकाश द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें