फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वुशू में जम्मू-कश्मीर के सात पदक पक्के, सेमीफाइनल मुकाबले आज

विज्ञापन
विज्ञापन
38वें राष्ट्रीय खेल : क्वार्टरफाइनल में रोहन, सलीम, आयरा, अर्जुन, सूर्य भानू प्रताप, ईशांत और कमरान ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर की वुशू टीम ने सात पदक पक्के किए हैं। सात खिलाड़ियों ने क्वार्टरफाइनल की जंग जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। शुक्रवार को सभी अपने-अपने किलोभार वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों में उतरेंगे और उनकी नजर स्वर्ण पदक पर होगी।
क्वार्टरफाइनल मुकाबले में प्रदेश के खिलाड़ी मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर भारी पड़े। क्वार्टरफाइनल में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों को हराया। रोहन, सलीम कुमार और आयरा चिस्ती ने उत्तराखंड के खिलाड़ी मात दी।
विज्ञापन

वहीं, अर्जुन ने मणिपुर, सूर्य भानू प्रताप ने केरला, ईशांत ने हरियाणा और कमरान ने दिल्ली के खिलाड़ी को हराया। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। जम्मू-कश्मीर की वुशू टीम पिछले तीन राष्ट्रीय खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।
विज्ञापन

इस बार भी वुशू टीम से पदकों की उम्मीद थी। टीम ने सात पदक पक्के कर उम्मीद को कायम रखा। जम्मू-कश्मीर दल प्रमुख किरण वात्तल द्रोणाचार्य कुलदीप हांडु ने विजेताओं और कोचों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें